रोमसंस ग्रुप के स्थापना दिवस पर हुआ विशाल रक्तदान
अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमसंस ग्रुप ने अपने
केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने किया रचनाकारों का उत्साहवर्धन
केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने किया रचनाकारों का उत्साहवर्धन
अर्जुन रौतेला आगरा। होटल भावना क्लार्क्स इन, आवास विकास कॉलोनी में प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल की पूज्य माताश्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा बंसल की पुण्य स्मृति में ‘अपराजिता काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय कवि एवं टीवी स्टार पंकज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में कवियों और साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी रचनाकारों की साहित्य साधना की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला बताया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आईं प्रतिष्ठित कवयित्रियों ममता शर्मा (जोधपुर), पूनम वर्मा (मथुरा), सरिता जैन (दिल्ली), प्रीति त्रिपाठी (दिल्ली), प्रिया श्रीवास्तव (उरई, जालौन), दीपा सैनी (जयपुर) तथा शिखा सिंह (कानपुर) ने ओज, श्रृंगार, हास्य और संवेदनाओं से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर काव्यमेव जयते संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक, अंतरराष्ट्रीय कवि पवन आगरी की सुपुत्री एवं दामाद ने केंद्रीय मंत्री को भगवान श्रीराम की मनोहारी प्रतिमा भेंट की। मंत्री ने उन्हें स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
समारोह में राहुल पालीवाल एवं कर्नल अपूर्व त्यागी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम संयोजक पवन आगरी को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में रचनात्मकता, सांस्कृतिक मूल्यों और हिंदी साहित्य के प्रति नई पीढ़ी का जुड़ाव मजबूत करते हैं। समारोह में साहित्य प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमसंस ग्रुप ने अपने
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
दिनांक: 29 जून, 2026
Leave a Comment: