थाना खीरी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी/नकबजनी की घटनाओं का सफल अनावरण; 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक: 29 जून, 2026
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महोली (सीतापुर), 29 जून 2026 (सोमवार)।
सीतापुर जनपद के सतलोक आश्रम, चड़रा (महोली) में आयोजित तीन दिवसीय 629वें कबीर प्रकट दिवस महासमागम का सोमवार को श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस महासमागम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सत्संग, सेवा तथा सामाजिक कार्यक्रमों का लाभ उठाया।
समागम के दौरान संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान पर आधारित विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ नशामुक्त समाज, दहेज प्रथा उन्मूलन, जाति-पाति के भेदभाव, भ्रष्टाचार तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। प्रवचनों में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य एवं नैतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।
इस प्रकार दिवस के प्रमुख आकर्षणों में 70 यूनिट रक्तदान तथा 30 दहेज मुक्त रमैनी विवाह रहे। संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से इन विवाहों को बिना दहेज, बिना आडंबर एवं पूर्ण सादगी के साथ संपन्न कराया गया, जिसने समाज में दहेज प्रथा के विरुद्ध एक सकारात्मक संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की भावना से रक्तदान किया। आश्रम प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
महासमागम के दौरान आयोजित आध्यात्मिक प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में कबीर साहेब के प्राकट्य से संबंधित प्रसंगों तथा अन्य आध्यात्मिक विषयों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत निर्धन वर्ग आवास सेवा का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने रुचिपूर्वक देखा।
श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आश्रम परिसर में सेवा, अनुशासन एवं स्वच्छता का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आश्रम प्रबंधन ने समागम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक सुधार के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दिनांक: 29 जून, 2026
डीएम के सख्त तेवर के बावजूद बेखौफ खनन माफिया रात भर होता है दुआरी में अवैध खनन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment: