डीएम के सख्त तेवर के बावजूद बेखौफ खनन माफिया रात भर होता है दुआरी में अवैध खनन


डीएम के सख्त तेवर के बावजूद बेखौफ खनन माफिया रात भर होता है दुआरी में अवैध खनन

 

धरती का सीना चीर रहें खनन माफिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों को पलीता लगा रहे जिम्मेदार अधिकारी खनन विभाग व संबंधित विभाग द्वारा नहीं होती कोई ठोस कार्रवाई दुआरी खेल के मैदान के बगल में हुआ अवैध खनन 
सरवनखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के दुआरी व दलपतपुर में खनन माफियाओं के लिए सेफ जोन साबित नजर आ रहा है खनन माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर रात्रि का फायदा उठाकर जीएस की जमीन को खोद कर तालाब बना डाला लेकिन प्रशासन को कानों कान भनक तक नहीं नाम न छापने की शर्त पर हमारे मुखबिर ने बताया कि दुआरी गांव के ही प्रधान के भतीजे आशीष सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध खनन कर शासन प्रशासन को चुनौती देते हुए बेखौफ अवैध खनन का कारोबार कर रहा बेखौफ खनन माफिया आशीष सिंह पर पहले भी थाना गजनेर में अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की गई थी वहीं हाल ही के कुछ माह पहले सरवनखेड़ा क्षेत्र स्थित एक तालाब में भी अवैध खनन का कारोबार कर रहा था जिसमें मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस व नायब तहसीलदार ने दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज किए जाने की कार्रवाई की थी वहीं संबंधित अधिकारियों द्वारा खनन की कार्रवाई नहीं की गई थी जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गये और क्षेत्र में आए दिन बेखौफ होकर खनन माफिया खनन कर रहे हाल ही में दलपतपुर व दुआरी में भी खनन माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर जीएस की जमीन को खोद डाला हालाकी हमारे संवाददाता राघवेन्द्र सोनकर ने डीएम कानपुर देहात के टेलीफोन नम्बर पर उक्त अवैध खनन की जानकारी दी वहीं एसडीएम अकबरपुर को भी उक्त अवैध खनन की जानकारी देकर अवगत कराया है वहीं दुआरी के स्थानीय लोगों ने दुआरी लेखपाल के द्वारा खनन माफियाओं के ऊपर ठोस कार्रवाई न करने और साठ गांठ करने की भी बात कही लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते अब देखना यह होगा कि बेखौफ होकर रात्रि में खनन माफिया कब तक अधिकारियों को चुनौती देते हुए अवैध खनन का कारोबार करते रहेंगे वहीं खनन माफिया पुलिस को सूचना देकर और पुलिस की अनुमति के बाद में ही खनन करवाने की बात कहते नजर आया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।