वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देशन में "थानों की एन्टीरोमियो पुलिस टीम" द्वारा जनपद के नगर/ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहु-बेटी सम्मेलन के तहत


*प्रेस नोट*

*दिनांक-28.06.2026*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देशन में "थानों की एन्टीरोमियो पुलिस टीम" द्वारा जनपद के नगर/ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहु-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं महिलाओं को किया गया जागरूक-*

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के निर्देशन में "थानों की एन्टीरोमियो टीम" द्वारा नगर/ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बहु-बेटी सम्मेलन कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव एवं किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।

एन्टीरोमियों पुलिस टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जौनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद व्यक्तियों को भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

जौनपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जागरूकता अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।