दिनांक: 29 जून, 2026


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में, जनपद में अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने थाना खीरी व थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम द्वारा 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, नगदी और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.    मुनव्वर पुत्र ईदा खां निवासी ग्राम सिसैंया थाना धौरहरा जनपद खीरी (उम्र करीब 35 वर्ष)
2.    प्रमोद कुमार पुत्र विश्राम निवासी ग्राम मिर्जापुरवा थाना धौरहरा, जनपद खीरी (उम्र करीब 40 वर्ष)
3.    रामनारायण पुत्र ननकू निवासी ग्राम नौवापुर थाना खीरी जनपद खीरी (उम्र करीब 50 वर्ष)
4.    संजय पुत्र भवानी निवासी ग्राम त्रिकौलिया पोस्ट सिंगावार थाना ईसानगर जनपद खीरी (उम्र करीब 26 वर्ष)
5.    उत्तम पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम रंजीतगंज थाना ईसानगर जनपद खीरी (उम्र करीब 38 वर्ष)

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया निम्नलिखित माल बरामद हुआ है:
आभूषण (सफेद व पीली धातु):
•    10 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
•    20 अदद बिछुआ (सफेद धातु)
•    05 अदद अंगूठी (पीली धातु)
•    01 ओम लॉकेट (पीली धातु)
•    01 करधनी (सफेद धातु)
•    03 अदद कान का झुमका/झाला (पीली धातु)
•    08 अदद सिक्का (सफेद धातु)
•    01 अदद माँग टीका (पीली धातु)
•    01 अदद मांग बिन्दी (पीली धातु)
•    02 मंगलसूत्र
•    02 नाक की बूंदी/बाली (पीली धातु)

नगदी व अवैध शस्त्र:
•    कुल नगदी: ₹7,100/-
•    अवैध शस्त्र: 01 अदद देशी नाजायज तमंचा (315 बोर) व 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) - (अभियुक्त मुनव्वर के कब्जे से बरामद)

पंजीकृत अभियोग एवं आपराधिक इतिहास
उक्त चोरी/नकबजनी की घटनाओं तथा बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर उन्हें मा० न्यायालय भेजा जा रहा है। (सभी 05 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास उपरोक्त मुकदमों से ही संबंधित है):
1.    मु०अ०सं० 365/2026, धारा 305(a) / 331(4) / 317(2) BNS (थाना खीरी)
2.    मु०अ०सं० 411/2026, धारा 305(a) / 317(2) BNS (थाना खीरी)
3.    मु०अ०सं० 396/2026, धारा 305(a) / 317(2) BNS (थाना खीरी)
4.    मु०अ०सं० 390/2026, धारा 305(a) / 317(2) BNS (थाना खीरी)
5.    मु०अ०सं० 389/2026, धारा 305(a) / 317(2) BNS (थाना खीरी)
6.    मु०अ०सं० 456/2026, धारा 305(a) / 331(4) / 317(2) BNS (थाना कोतवाली सदर)
(नोट: बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(4), 317(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना खीरी टीम:
1.    उ०नि० डिम्पल कुमार
2.    उ०नि० अजय कुमार सिंह
3.    उ०नि० संजय कुमार यादव
4.    उ०नि० राहुल कुमार
5.    का० रामलखन
6.    का० अजय कुमार
7.    का० दिलीप कुमार
8.    का० जितेन्द्र कुमार

स्वाट एवं सर्विलांस टीम: 9. उ०नि० जयप्रकाश यादव (स्वाट टीम प्रभारी) 10. स०उ०नि० शरद शुक्ला (सर्विलांस टीम) 11. हे०का० मनीष यादव (स्वाट टीम) 12. का० श्रीओम मिश्रा (स्वाट टीम) 13. का० सिकन्दर (स्वाट टीम) 14. का० गोल्डन (स्वाट टीम) 15. का० विकाश यादव (स्वाट टीम) 16. का० विकाश चौहान (स्वाट टीम) 17. का० अरूण (स्वाट टीम) 18. का० महताब आलम (सर्विलांस टीम)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।