समाज सुधार की अनूठी मिसाल: सीतापुर के सतलोक आश्रम महोली में 629वें कबीर प्रकट दिवस महासमागम का हुआ समापन
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमसंस ग्रुप ने अपने
अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमसंस ग्रुप ने अपने स्थापना दिवस एवं स्वर्गीय श्री रामलाल खन्ना जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को लोकहिततम ब्लड बैंक के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन 63, इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनहाई, आगरा स्थित रोमसंस परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर रोमसंस ग्रुप के एमडी किशोर खन्ना, डिप्टी एमडी ललित खन्ना, डायरेक्टर विकास खन्ना, डायरेक्टर नीरज खन्ना, डायरेक्टर शौरभ खन्ना, डायरेक्टर रोहित खन्ना, डायरेक्टर लक्ष्य खन्ना, रूही खन्ना, एचआर हेड यशपाल चाहर, मैनेजर आदर्श चौहान सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य के साथ रोमसंस ग्रुप वर्षों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। "रक्तदान करें, जीवनदान दें" के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
दिनांक: 29 जून, 2026
डीएम के सख्त तेवर के बावजूद बेखौफ खनन माफिया रात भर होता है दुआरी में अवैध खनन
Leave a Comment: