गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र के तेनुहारी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का खुलासा, धारा 67(1) के तहत कार्रवाई


गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र के तेनुहारी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का खुलासा, धारा 67(1) के तहत कार्रवाई
सहजनवा, गोरखपुर।
सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील सहजनवा के अंतर्गत ग्राम तेनुहारी में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।राजस्व विभाग की गहन जांच में पता चला कि गांव के तीन लोगों ने पिछले लगभग दो वर्षों से सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर रखा था। जांच के दौरान पाया गया कि सार्वजनिक रास्ते का कुल क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेयर है, जबकि भूखंड संख्या-103 की लगभग 0.0024 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण कर रास्ते को बाधित कर दिया गया था।ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67(1) के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित अवैध अध्यासियों के खिलाफ आर्थिक दंड लगाने की संस्तुति की गई है।
भूमि प्रबंधक समिति द्वारा आर.सी. प्रपत्र-19 पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार सहजनवा को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। रिपोर्ट में सार्वजनिक रास्ते को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने, कब्जाधारियों को बेदखल करने तथा सरकारी भूमि को हुए नुकसान की भरपाई की राशि वसूलने की मांग की गई है।राजस्व अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन, रास्तों, तालाबों और सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।