गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज


गोरखपुर: गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके 3 साल के बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है।
​यह घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है, जब पूरा परिवार सो रहा था। आरोप है कि नाबालिग ने सोते समय ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद, आरोपी घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में जाकर छिप गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग पिता ने पूरे मामले की सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
​शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, हालांकि छोटे भाई ने पूरे परिवार की हत्या क्यों की, इसका सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से बलुआ गांव स्थित मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।


घटनास्थल पर पहुंचे एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि देर रात लगभग 3 बजे बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने ही परिवार के सदस्यों (अमित गुप्ता, रंजना गुप्ता और उनके 3 वर्षीय पुत्र रियांश) की हत्या कर दी। तीनों शव एक बंद कमरे में पाए गए।
​सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
​ शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि इस घटना को मृतक के छोटे भाई ने अंजाम दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फिलहाल इलाके में शांति है।

बाइट - दिनेश पुरी एसपी दक्षिणी गोरखपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।