घघसरा
विकास खंड पाली के ग्राम कोटिया स्थित बखिरा पंप कैनाल द्वारा रविवार को चौपट का आयोजन किया गया। भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया। चौपाल का मुख्य उद्देश्य सिंचाई में किसानों को किसी तरह बाधा न पहुंचे।
सभा को संबोधित करते हुए- अधिशासी अभियंता विनोद थापा ने कहा कि-नरह विभाग किसानों के प्रत्येक खेत तक पानी पहुचे के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की अर्थव्यवस्था मूल रूप से कृषि पर आधारित है किसी को मजबूत करना सरकार की मंशा है और हम सबका दायित्व भी। किसानों से अपील करते हैं उन्होंने कहा कि यदि नहर में पानी बहने के दौरान किसी प्रकार का छोटा रिसाव भी होता है तो नहर विभाग को सूचना देने की तत्काल कृपा करेंगे जिससे समस्या का तुरंत निदान किया जा सके।
ग्राम प्रधान निशु त्रिपाठी व उनके पति अखिलेश त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी द्वारा मिलकर पौधारोपण का भी कार्य किया गया। उक्त अवसर पर जय न विभाग के के इंद्रजीत मौर्य,अखिलेश त्रिपाठी, प्रधान नीशु त्रिपाठी,बी आर यादव, सतविंदर,अंबिका सिंह,सुरेंद्र, अजीत,संतोष, रोहित, श्याम सुंदर त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: