दिलीप कुमार मौर्या ने गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई



गोरखपुर में आबकारी विभाग को नई ऊर्जा मिली है। जनपद गोरखपुर के नए जिला आबकारी अधिकारी के रूप में अरविंद कुमार मौर्य ने पदभार ग्रहण किया है। उनके इस नए दायित्व पर नगर के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नगर के समाजसेवी दिलीप कुमार मौर्या ने कार्यालय पहुंचकर अरविंद कुमार मौर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय बधाई दी। उन्होंने अरविंद मौर्य की कार्यकुशलता और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में आबकारी व्यवस्था और पारदर्शी होगी।
दिलीप कुमार मौर्या ने विश्वास जताया कि अरविंद कुमार मौर्य  अपने अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा से शासन की नीतियों को धरातल पर उतारते हुए राजस्व वृद्धि के साथ-साथ जनहित के कार्यों को भी प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के बीच जनपद के विकास और अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि अरविंद कुमार मौर्य के कार्यकाल में गोरखपुर आबकारी विभाग नई ऊंचाइयां छुएगा।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।