सहजनवा, गोरखपुर।


सहजनवा, गोरखपुर। 
आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत गोरखपुर जिले की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र (324) के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए अनिरुद्ध सिंह यादव को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध सिंह यादव को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी। कार्यक्रम में जिला खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री महेंद्र पासवान, जयशंकर शुक्ला, मिंटू बाबू, गौतम प्रसाद, बलवंत साहनी, जितेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेतृत्व ने अनिरुद्ध सिंह यादव को संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का संचालन उनके नेतृत्व में किया जाएगा।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह और जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव का विशेष आभार व्यक्त करते हुए सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अनिरुद्ध सिंह यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती देगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।