कानपुर नगर, 21 जून 2026। थाना पनकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पनका बहादुर नगर, पोस्ट


कानपुर नगर, 21 जून 2026। थाना पनकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पनका बहादुर नगर, पोस्ट भौती, कानपुर नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर के प्रधानाचार्य संतोष कुमार कमल ने अपने कर-कमलों से बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर इंजीनियर रामपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित कमल, डॉ. आर. सी. कमल, दिनेश कमल, राज कपूर कमल, पूर्व प्रधान राम गोपाल कमल तथा राजू कमल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतिमा स्थापना के प्रमुख सहयोगी अरुण कमल एवं श्रीमती सुनीता कमल रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट विश्वनाथ, खुशीराम कमल सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में डॉ. आर. सी. कमल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होकर सामाजिक जागरूकता का कार्य करेगा तथा एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज में सही समझ और जागरूकता का विकास संभव नहीं है।
मुख्य अतिथि संतोष कुमार कमल ने भी शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम शिक्षा है और युवा पीढ़ी को इस दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में अशोक प्रधान, भोला नाथ कमल, राजेश दिवाकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह का सफल संचालन एवं उद्घोषणा आदरणीय सुरेश कुमार वर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।