पाली, ।


पाली, । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खण्ड पाली मुख्यालय परिसर में रविवार को भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।
योगाचार्य पवन सिंह एवं विश्वनाथ यादव के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के लाभ बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। आज संपूर्ण विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।
इस अवसर पर जिला मंत्री बलवीर यादव, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित योग करने की अपील की।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव, शिवचरण प्रसाद, विजय मिश्रा, राहुल सिंह, राजू पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, दिनेश मिश्र, खदेरू प्रजापति, शिव प्रताप राज, चंद्रशेखर गुप्ता, महेश साहनी, राघवेन्द्र सिंह, संजय तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।