घघसरा गोरखपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत घघसरा कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि योग स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त जीवन का आधार है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उनकी प्रेरणा से भारत की यह महान सांस्कृतिक विरासत विश्वभर के करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के संदेश से जोड़ रही है।
योग दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, त्र्यंबक उपाध्याय, हरि नारायण धर दूबे सभी सभासदगण, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा सफाई मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग, ऊर्जावान और संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: