कन्नौज।


कन्नौज। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद कन्नौज में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने जनचौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान गांवों, कस्बों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।