राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय


राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय

महराजगंज 20 जून 2026:
जनपद महराजगंज के थाना चौक क्षेत्र में पारिवारिक प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका फूलमती पत्नी इन्द्रजीत, निवासी धरमौली टोला डूमरभार, थाना चौक, को उसके पति इन्द्रजीत और ससुर राजाराम द्वारा आए दिन पारिवारिक विवादों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में मृतका की माता चन्द्रावती द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक में दिनांक 19 जून 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना चौक पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्द्रजीत (उम्र लगभग 40 वर्ष) और उसके पिता राजाराम (उम्र लगभग 58 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, कांस्टेबल किशन गौड़, कांस्टेबल अभय कुमार एवं महिला कांस्टेबल अवन्तिका मिश्रा की अहम भूमिका रही।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।