राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय


महराजगंज, 20 जून 2026: गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा के निर्देश पर जनपद महराजगंज में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस लाइन परिसर में बड़े स्तर पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर अपने-अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया।

पुलिस लाइन महराजगंज में मुख्य अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया। उनके साथ प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो शाखा प्रभारी, यूपी-112 प्रभारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना परिसर, बैरक, कार्यालय, आगंतुक कक्ष एवं आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही अभिलेखों और फाइलों को व्यवस्थित कर कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

इस अभियान का उद्देश्य पुलिस बल में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे एक संस्कार के रूप में विकसित करना है। साथ ही, योग दिवस के आयोजन के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण तैयार करना भी इसका मुख्य लक्ष्य रहा।

अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को नियमित रूप से स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।