ग्राम प्रधान ने लगाई न्याय की गुहार
तार न मिलने से बिजली कनेक्शन अटका
सहजनवा गोरखपुर, सहजनवां सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर सवाल खड़ा करती एक तस्वीर सहजनवां तहसील से सामने आई है। विकास खंड पाली के ग्राम सभा नरौली के ग्राम प्रधान महेन्द्र पुत्र रामदरश ने 20 जून 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर पंचायत भवन में बिजली कनेक्शन की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत भवन के विद्युत कनेक्शन हेतु सामान के मुताबिक ₹71,888 की धनराशि 22 नवंबर 2025 को ही जमा कर दी गई थी। यानी लगभग सवा साल बीत चुका है। इसके बावजूद आज तक पंचायत भवन तक विद्युत केबल और तार नहीं पहुंचाए गए हैं।ग्राम प्रधान महेन्द्र ने बताया कि तार और केबल के अभाव में पंचायत भवन में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्राम सभा की बैठकें, रिकॉर्ड-रजिस्टर का काम और ग्रामीणों की जनसुनवाई सब प्रभावित हो रही है। कई बार प्रार्थना करने के बाद भी विभाग से तार उपलब्ध नहीं है का जवाब मिल रहा है। मौके की फोटो और प्रार्थना पत्र भी संलग्न किया गया है।
ग्राम प्रधान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रभारी से मांग की है कि पंचायत भवन के विद्युत कनेक्शन हेतु तार तत्काल स्वीकृत कर सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिल सके और पंचायत का काम सुचारू रुप से हो सके।
₹71 हजार से ज्यादा जमा होने के बाद भी एक पंचायत भवन का बिजली कनेक्शन न होना सिस्टम की सुस्ती को दर्शाता है। अब देखना है कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: