NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई थी. नागपुर के एक छात्र को 21 जून की परीक्षा के लिए अबू धाबी सेंटर आवंटित कर दिया गया. आवेदन में नागपुर प्राथमिकता थी, पर NTA की तकनीकी चूक ने विदेश का केंद्र दे दिया. परीक्षा में एक दिन बाकी होने पर पासपोर्ट-वीजा बनाना असंभव था. इससे छात्र औ


सरकार एक ओर जहां NEET री-एग्जाम को बेहतर ढंग से कराने के तकीदें कस रही है वहीं दूसरी ओर लापरवाहियों का दौर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 21 जून को फिर से कराई जाने वाली इस परीक्षा में नागपुर के एक NEET अभ्यर्थी को गलती से अबू धाबी (UAE) का एग्जाम सेंटर आवंटित कर दिया गया. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कथित तकनीकी चूक के कारण छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए अबू धाबी केंद्र मिला. मामला तूल पकड़ने के बाद NTA को गलती का अहसास हुआ और उसने अब छात्र के एग्जाम सेंटर में बदलाव कर दिया है. अभ्यर्थी को नागपुर सेंटर आवंटित किया गया है…

https://x.com/ANI/status/2068183173062922435?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2068183173062922435%7Ctwgr%5E95d5978cb97c6f0cd132b76fbc9df18f57e4c7c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fneet-reexam-abu-dhabi-center-nta-error-technical-glitch-3825735.html.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक्स पर लिखा, शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है और कैंडिडेट को अगले कुछ घंटों में सही वेरिफिकेशन के बाद नागपुर में एक सेंटर दिया जाएगा.

चिंता में था छात्र का परिवार

परीक्षा में अब केवल एक दिन बाकी होने के कारण छात्र और उसके घरवाले चिंता में थे. स्टूडेंट ने आवेदन में केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा को प्राथमिकता दी थी. इसके बावजूद NTA ने स्थानीय ऑपशंस की जगह सीधे विदेशी एग्जाम सेंटर आवंटित कर दिया. ऐसे में 24 घंटे के भीतर पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रिया पूरी कर विदेश पहुंचना संभव नहीं है…………………………………….

https://x.com/NTA_Exams/status/2067804485318230048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2067804485318230048%7Ctwgr%5E95d5978cb97c6f0cd132b76fbc9df18f57e4c7c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fneet-reexam-abu-dhabi-center-nta-error-technical-glitch-3825735.html

NTA हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

मामले की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. अधिकारियों ने शुरुआती स्तर पर तकनीकी गलती स्वीकार की है और परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना जताई गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेंटर से संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक WhatsApp चैनल के जरिए भेजेगी.

एजेंसी के अनुसार, ये पहल इसलिए शुरू की गई है ताकि उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी सीधे मिल सके. 21 जून, 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा से पहले किसी भी तरह का कन्फ्यूजन न हो.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।