जौनपुर स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रांत विचार वर्ग में स्वदेशी, स्वावलंबन,


*स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नए दायित्वों की घोषणा*

*डॉ. विवेक मिश्र को प्रांत सह समन्वयक का दायित्व*

जौनपुर 

स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रांत विचार वर्ग में स्वदेशी, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर व्यापक चिंतन-मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भारत को विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करने के लिए स्वदेशी और स्वावलंबन सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर रहने के बजाय युवाओं को रोजगार सृजन, उद्यमिता, स्थानीय उत्पादन, कुटीर उद्योगों तथा भारतीय तकनीक के विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक अवधारणा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का व्यापक आंदोलन है। यदि भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा होना है तो स्थानीय संसाधनों, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा स्वदेशी उत्पादन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना होगा।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न आयामों को सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार, राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार, एवं प्रांत संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

प्रांत विचार वर्ग के दौरान घोषित नवीन दायित्वों में डॉ. विवेक कुमार मिश्र को स्वावलंबी भारत अभियान का प्रांत सह समन्वयक नियुक्त किया गया। इससे पूर्व डॉ. मिश्र स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व निभा रहे थे। इसके साथ ही अजय आनंद को पूर्व की भांति  स्वावलंबी भारत अभियान का प्रांत समन्वयक का दायित्व प्रदान किया गया। कृपा शंकर सिंह को प्रांत पूर्णकालिक कार्यकर्ता का नवीन दायित्व सौंपा गया। डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत मेला प्रमुख, मनोज कुमार सिंह को प्रांत संपर्क प्रमुख तथा मनोज श्रीवास्तव को प्रांत सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में डॉ. वेद प्रकाश मिश्र को प्रचार विभाग प्रमुख तथा श्री धर्मेंद्र द्विवेदी को सह प्रचार विभाग प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। महिला आयाम में श्रीमती कमला सिंह (अधिवक्ता) को प्रांत सह महिला प्रमुख तथा श्रीमती नीलम को स्वावलंबी भारत अभियान की प्रांत सह महिला समन्वयक नियुक्त किया गया। विचार विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए डॉ. अश्विनी द्विवेदी एवं डॉ. गोपाल सिंह को प्रांत सह विचार विभाग प्रमुख का दायित्व दिया गया। वहीं प्रो. अजय द्विवेदी को प्रांत शोध कार्य प्रमुख तथा डॉ. मनोज कुमार पांडेय को प्रांत सह शोध कार्य प्रमुख नियुक्त किया गया। वरिष्ठ नागरिक आयाम के अंतर्गत श्री तीरथ राज को प्रांत वरिष्ठ नागरिक आयाम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।कृष्ण कुमार सिंह को विभाग संयोजक का नवीन दायित्व प्रदान किया गया। सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,

संत रविदास नगर भदोही इनके प्रभार के जिले होंगे।

शीर्ष अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी दायित्वधारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को नई गति प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में समस्त प्रांत से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी आधारित विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।