चादरपोशी के साथ हजरत मेंढू शाह बाबा के 66 वें उर्स का हुआ समापन
अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत
पदयात्रा
सिधौली, सीतापुर। डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि 15 जून 2026 को प्रातः 10 बजे डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ऐतिहासिक धरोहरों, संविधान, तथागत गौतम बुद्ध तथा बहुजन समाज के महापुरुषों के सम्मान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों के प्रति जनजागरण करना है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। समाज के सभी वर्गों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनम गौतम ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी किसी भी सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला होती है। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह त्यागी ने कहा कि युवा वर्ग को संविधान, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से पदयात्रा में शामिल होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पंडित प्रदीप पासी ने कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसराज भारती ने कहा कि गांव-गांव तक संविधान और महापुरुषों के विचारों को पहुंचाने के लिए निरंतर जनजागरण आवश्यक है। राष्ट्रीय मुख्य प्रचारक प्रदीप बौद्ध ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध का संदेश प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश है, जिसे समाज में और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना भारती ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जिला अध्यक्ष अनुज कुमार गौतम ने बताया कि जनपद सीतापुर के बहादुरपुर, तेजनापुरवा, लहूरिवान, अहेवा तथा अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला प्रभारी नंदलाल गौतम ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा बहुजन समाज के महापुरुषों के सम्मान से जुड़े विषयों पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत
शिक्षा व सामाजिक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
Leave a Comment: