अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
पूरनपुर, पीलीभीत। हजरत मेंढू शाह बाबा के 66वां उर्स कुल की फातिहा के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुल्क और कौम के लिए दुआएं की गयीं। उर्स में कुल की रस्म के बाद खूब लंगरदारी की गई। इस दौरान हजारों जायरीनो की मौजूदगी रही।कोतवाली के पास स्थित हजरत मेंढू शाह बाबा का 66वां उर्स बड़ी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। जिसमें दूरदराज से आए लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ा कर दुआ मांगी। हजरत मेंढू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर दरगाह कमेटी द्वारा हर वर्ष उर्स कराया जाता है। इस बार भी उर्स 12 जून से शुरू होकर 14  जून रविवार  को आखिरी दिन कुल शरीफ की फातिहा के बाद उर्स समापन हो गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र नगर एंव दूरदराज से लोगों ने पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी कर देश के अमन, चैन की दुआएं मांगीं। इस दौरान हाजी लिकायत भूरे ने बताया कि हर साल होने वाले बाबा के उर्स मुबारक के मौके पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के जायरीनों की भीड़ लगती है।रविवार  को फातिहा ख्वानी के बाद उर्स का समापन हो गया। इस दौरान हाजी लियाकत उर्फ भूरे भाई, मो० शारिक, जियाउल मुस्तफा, फरदीन खान, परवेज खान, अमन, मुन्ने खान, असलम खान, जलालुद्दीन, आरिफ आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।