अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के संजय पैलेस स्थित यूथ हॉस्टल में आज अहिल्याबाई होलकर शिक्षोदय समिति द्वारा लोकमाता मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज को संगठित करने, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती लाने तथा शासन-प्रशासन में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
समारोह में समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा एवं करियर निर्माण में हरसंभव सहयोग देने तथा युवाओं को नशाखोरी और अन्य व्यसनों से दूर रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका धनगर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में अजीत पाल, विकास पाल, विनोद पाल, सुनीता रौतेला एवं प्रमेश पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मावती बघेल द्वारा प्रस्तुत अहिल्याबाई वंदना से हुआ।
इस अवसर पर समिति के सदस्य रोविन सिंह बघेल, योगेश बघेल, कैलाश बघेल, त्रिदेव होलकर, विनोद धनगर, मनोज बघेल, महेश बघेल, अमर बघेल एवं महेश धनगर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
महिला शक्ति के रूप में डॉ. नीलम बघेल, नीतू बघेल, मोहनलता पाल, ममता बघेल, मंजू बघेल, दुर्गापाल होलकर एवं सर्वेश बघेल ने महिलाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशुपाल बघेल ने की, जबकि संचालन अशोक धनगर ने किया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपनाकर समाज के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: