सहजनवा गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी संतराज यादव की तहरीर पर पुलिस परमारथ पुत्र दुलारे, रामू, श्यामू,समीर पुत्रगण परमारथ, सुबासी पत्नी परमारथ, राम दरश पुत्र मंगरु, पूरन पुत्र कवजीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 189(2),324(4), 329(3) के  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई हथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी संतराज यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन कब्जा करने की नियत से बीते शनिवार को शाम साढ़े छः बजे के करीब परमारथ, रामू,श्यामू, समीर, सुबासी, राम दरश और पूरन ने मिलकर लाठी, डंडा से हमारे कटरैन और लैटिन को तोड़ दिए जो सीसीटीवी फुटेज में कैद है। 
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित संतराज यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।