अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी


अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरखपुरा टोला सोनबरसा के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डायल 112 पीआरवी 5199 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार करीब 30 वर्षीय युवक का शव नहर में चित अवस्था में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किया गया, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

ग्राम प्रधान मेवाती देवी की सूचना पर थाना घुघली में रपट संख्या 27, समय 12:05 बजे दिनांक 08 जून 2026 को फौती सूचना दर्ज कर शव को कब्जे में लिया गया। पंचनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम व पहचान हेतु मर्चरी हाउस महराजगंज में सुरक्षित रखवाया गया है।

हुलिया: मृतक का रंग सांवला, शरीर इकहरा व मजबूत, कद लगभग 5 फीट 6 इंच है। शव पानी में रहने के कारण फूला हुआ है, चेहरे की चमड़ी सफेद हो चुकी है, आंखें बंद व मुंह खुला हुआ है।

पहचान के निशान: मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का चिन्ह तथा अंग्रेजी में “K.S” गुदा हुआ है।

पहनावा: काले रंग की फुल आस्तीन टी-शर्ट जिस पर “Simplicity” लिखा है, काले रंग का कार्गो पैंट तथा काले रंग की बेल्ट (पीले रंग का बकल)।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो दिए गए मोबाइल नंबरों 9454403899, 7525993335, 7903759611, 9580180918, 9454401423 या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।