परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी, एएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी
गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र के कमल फार्मा दवा की दुकान में रात के समय दीवार तोड़कर की गई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।
गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र के कमल फार्मा दवा की दुकान में रात के समय दीवार तोड़कर की गई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी जय प्रकाश धर दुबे (पुत्र स्व. विश्वनाथ धर दुबे) और उनके पुत्र भास्कर धर दुबे दोनों पीपीगंज के वार्ड नंबर 19, अब्दुल हमीद नगर के निवासी हैं। आरोपी मूल रूप से ग्राम गूरम, पोस्ट फरदहनी, थाना कैम्पियरगंज है।आरोपियों के द्वारा बताया गया रात में दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान के रैक काटे और सीसीटीवी कैमरा, टीवी, लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस सहित करीब एक लाख रुपये की दवाइयाँ चुरा लीं। दुकान मालिक प्रवीण कुमार जायसवाल ने इस मामले में पीपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 209/2026 दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 305(ए), 331(4), 352 बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।उपनिरीक्षक आदित्य सिंह की टीम मे का अमरनाथ यादव और का प्रभाकर सिंह ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज और थानाध्यक्ष पीपीगंज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पीपीगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बरामद चोरी के सामान के साथ न्यायालय में पेश कर दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी
अब तक न्याय विकास राजपूत
बी.आई.टी में पिचफ़ेस्ट 1.0 का हुआ समापन,
Leave a Comment: