अब तक न्याय विकास राजपूत


इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महोना कुम्हरावां एवं भरिगहना में सरकार द्वारा संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया गया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह वैक्सीन सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभियान के दौरान बालिकाओं और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई इस अवसर पर सीएचसी इटौंजा के अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी है और पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कार्यक्रम में नरेश सिंह (फार्मासिस्ट), हेमंत मिश्रा, अनूप कुमार सहित संबंधित एएनएम, आशा एवं आशा संगिनी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य टीम ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।