आमोद कुमार


बाँदा, 14 जून। रक्त की एक-एक बूंद जीवन की डोर को थामे रखने की क्षमता रखती है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, बाँदा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 20 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सीय आवश्यकता की पूर्ति नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने कहा कि समाज की संवेदनशीलता तभी सार्थक होती है जब व्यक्ति अपने निजी हितों से ऊपर उठकर दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए योगदान देता है। रक्तदान इसी भावना का सबसे सशक्त माध्यम है।शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टाक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मायाशंकर यादव,उपजिलाधिकारी नरैनी अंजनी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार तथा रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह सहित अनेक प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं और व्यक्तिगत रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों में एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा, एसडीएम नरैनी अंजनी यादव, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, तहसीलदार विकास पाण्डेय, एसआई अश्वनी प्रताप सिंह, अपर निदेशक पशुपालन विभाग अशोक कुमार, यातायात पुलिस के मो. हनीफ खान, एसआई कुलदीप कुमार तिवारी सहित प्रिंस शुक्ला, अभय अवस्थी, अनुज विश्वकर्मा, विनय ओमर, श्याम किशोर श्रीवास्तव, हिरदेश कुमार वर्मा, अमन खान, प्रदीप सिंह, प्रभात कुमार, अनवर अली, शिवम सिंह और मोहम्मद जुबेर शामिल रहे।शिविर के सफल आयोजन में सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क तथा अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। संगठन के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी, शादाब अहमद, कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, सचिव अभय सिंह, उपसचिव जुनैद सिद्दीकी एवं मीडिया प्रभारी आसिम अल्वी सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह, डॉ. अर्चना यादव, लैब टेक्नीशियन अनुराग पाण्डेय, सतीश सिंह, शंशाक, हरदेव, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी तथा पूरी रक्तकेन्द्र टीम ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक संजय काकोनियां ने किया।विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह शिविर केवल रक्त संग्रह का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि समाज की असली ताकत उसकी संवेदनशीलता और परोपकार की भावना में निहित है। रक्तदान करने वाले इन 20 रक्तवीरों ने साबित कर दिया कि किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।