कानपुर देहात: महिला सुरक्षा के लिए मूसानगर पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक मूसानगर (कानपुर


कानपुर देहात: महिला सुरक्षा के लिए मूसानगर पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
मूसानगर (कानपुर देहात)। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मूसानगर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम जरसेन में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं, किशोरियों और छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बीट आरक्षित महिला सिपाही लक्ष्मी एवं मेघा के साथ कांस्टेबल सत्यवीर, नितिन, गोविंद यादव और योगेश मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर धोखाधड़ी या अन्य अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें।
इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।
पुलिस कर्मियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।
महिला सिपाहियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस टीम के समक्ष रखे, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
ग्रामीणों ने मूसानगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाने की बात कही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।