कानपुर देहात संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर



थाना गजनेर का चार्ज मिलते ठीक 72 घंटे के अंदर चोरी की घटना की हुई वारदात 
​ग़जनेर (कानपुर देहात): थाना क्षेत्र गजनेर के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोधेपुर में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहाँ गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने गए एक उपभोक्ता का भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में गजनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
​क्या है पूरा मामला?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जोधेपुर निवासी सुमेश पुत्र अजब कुमार आज दिनांक 14 जून 2026 को दोपहर लगभग 3:15 बजे घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए स्थानीय भारत गैस एजेंसी पर आए थे।
​पीड़ित सुमेश ने बताया कि जब वह एजेंसी के काउंटर पर सिलेंडर रीफिल की पर्ची कटवाने में व्यस्त थे, तभी किसी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाया और उनका गैस सिलेंडर पार कर दिया। जब सुमेश पर्ची कटवाकर वापस लौटे, तो सिलेंडर गायब देख उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब सिलेंडर का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।​पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग ​पीड़ित सुमेश ने थाना प्रभारी गजनेर को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और अज्ञात चोर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।