अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी


अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी

जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जून 2026 को ग्राम प्रहरी रामदुलारे द्वारा सूचना दी गई कि निचलौल से आने वाली नहर में ग्राम पड़री खुर्द के ठोकर (बन्धा) के पास एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलते ही घुघली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और देखा कि करीब 40-45 वर्ष आयु का एक व्यक्ति का शव पेट के बल नहर में तैर रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

ग्राम चौकीदार की सूचना पर थाना घुघली में रपट संख्या 37, समय 19:05 बजे पर फौती सूचना दर्ज कर शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए शव को मर्चरी हाउस, महराजगंज में सुरक्षित रखा गया है।
हुलिया (पहचान के संकेत)
रंग: गेहुआ
शरीर: दोहरा, पानी में रहने से शरीर फूला हुआ
कद: लगभग 5 फीट 8 इंच
उम्र: करीब 40-45 वर्ष
चेहरा: त्वचा सफेद, आंखें बंद, मुंह खुला
पहनावा
स्काई ब्लू रंग की फुल स्लीव शर्ट
सफेद बनियान
गहरे नीले रंग की पैंट
कमर में मैरून रंग की बेल्ट


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

???? संपर्क नंबर:
9454403899, 7525993335, 7398059204, 6383045277, 9454401423
या डायल 112
पुलिस की अपील:
"एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उसके अपनों से मिला सकती है।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।