मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक।
अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी
घघसरा
किसानों की आय बढ़ाने और उन्नत कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खण्ड पाली क्षेत्र में विकसित कृषि संकल्प यात्रा एवं खेती बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम रामडीह तोरनी और भगवानपुर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह एवं एडीओ एजी ध्रुव कुशवाहा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए-कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक सिंह ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और कृषि रसायनों के संतुलित व सुरक्षित प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही तरीके से रसायनों के उपयोग करने से खेती की लागत कम होगी और मिट्टी की उर्वरता शक्ति भी बनी रहेगी।
वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव ने प्राकृतिक खेती, आईपीएम तकनीक, ट्राइकोडर्मा, सोलर लाइट ट्रैप और स्टिकी ट्रैप के उपयोग से कीट नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के उपाय के बारे में किसानों को जानकारी दी।
एडीओ पीपी दुर्गेश मद्धेशिया ने बीज शोधन और भूमि शोधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- बीज उपचार से फसल की शुरुआती वृद्धि बेहतर होती है, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।
उक्त अवसर पर-पीपीएस विवेक कुमार, हरिनाथ निगम, राहुल मिश्रा, दुर्गा मद्धेशिया, बृज किशोर, किसान नीतुराज मल्ल, राजेंद्र मल्ल समेत कई किसान उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी
अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी
अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी
Leave a Comment: