अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी



महराजगंज, 11 जून 2026: कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सभी सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं आवास सहायक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की एसओपी जारी की गई, जिसके तहत जनवरी 2025 से 15 मई 2025 तक सर्वे कार्य सम्पन्न हुआ। बाद में भारत सरकार के निर्देशानुसार नए लाभार्थियों का डेटा कैप्चर करने की समय-सीमा बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2025 कर दी गई, जिसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

जनपद में कुल 81,142 परिवारों द्वारा सेल्फ सर्वे तथा 12,914 परिवारों का असिस्टेड सर्वे कराया गया। इस प्रकार कुल 94,056 परिवारों का सर्वे पूरा हुआ। सेल्फ सर्वे डेटा का सत्यापन लेखपालों एवं ग्राम सचिवों द्वारा किया गया। वहीं, कुल सर्वे में से 34,707 परिवारों की रैंडम जांच एडीओ स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई।

इसके पश्चात अपात्र परिवारों को हटाने हेतु भारत सरकार द्वारा 31,067 एक्सेप्टेड केस एवं 62,989 डिस्प्यूट केस उपलब्ध कराए गए, जिनमें से 12,788 मामलों का पुनः सत्यापन कराया गया।

पूरी प्रक्रिया के बाद सिस्टम जनरेटेड पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ग्राम पंचायतों में बैठक का रोस्टर जारी किया गया है, जिसमें पात्र लाभार्थियों के विवरण का पुनः सत्यापन किया जाएगा। किसी भी त्रुटि की स्थिति में ग्राम पंचायत द्वारा उसे अपडेट किया जाएगा।

बैठकों के दौरान फोटो एप के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे तथा विकास खंड स्तर से सत्यापन के बाद ग्राम सभा की कार्यवाही को संबंधित हस्ताक्षरों के साथ आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया जाएगा।

समस्त प्रक्रिया का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने और समयबद्ध कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।