बारिश में फिसला ट्रक, 33 हजार वोल्ट का पोल तोड़ पटरी से नीचे पलटा
ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
vअब तक न्याय से संवाददाता विजय मिश्रा
घाटमपुर, 11 जून 2026। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आगापुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी श्यामा देवी के पुत्र बल्लू संखवार की कथित रूप से असामाजिक तत्वों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मीना संखवार (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मीना संखवार ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।इस दुखद घटना पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।ॐ शांति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
जनहित के मुद्दों पर बोलीं विधायक- स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा ही विकास की असली पहचान
कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन
Leave a Comment: