सलोना कुशवाहा ने बरेली मंडल में पीजीआई स्तर के मेडिकल कॉलेज व निगोही में कन्या महाविद्यालय की रखी मांग**
जनहित के मुद्दों पर बोलीं विधायक- स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा ही विकास की असली पहचान
ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
गोरखपुर, गीडा मौसम की बेरुखी और फिसलन भरी सड़क - दोनों ने मिलकर बड़ा हादसा कर दिया। NH-28 पर गीडा चौकी क्षेत्र में बुधवार 11 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे एक 6 चक्का ट्रक नं.UP27CT8740 अनियंत्रित होकर 33 हजार वोल्ट के बिजली के पोल से टकरा गया।
बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। मुजफ्फरपुर से लीची लादकर आजाद फल मंडी दिल्ली जा रहा ट्रक दाना-पानी होटल से करीब 200 मीटर पूरब सड़क पर फिसल गया। ट्रक पहले हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल जड़ से टूट गया और बिजली के तार में पथरी एवं इन्सूलेट लटका रह गया। टक्कर के बाद ट्रक संतुलन खो बैठा और रोड से नीचे पटरी पर पलट गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए, लीची सड़क पर बिखर गई।
ट्रक मालिक अशफाक अहमद खान, निवासी शाहजहांपुर हैं। ड्राइवर तुकमान के मुताबिक हादसे के समय वो और खलासी दोनों गाड़ी में थे। ट्रक पलटने के बावजूद दोनों बाल-बाल बच गए। ईश्वर की कृपा कहें या किस्मत, कोई जनहानि नहीं हुई।
हाईटेंशन पोल टूटने और तार लटकने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर गीडा पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का काम शुरू कराया गया।बरसात के मौसम में NH-28 पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से धीमी गति और सावधानी बरतने की अपील की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनहित के मुद्दों पर बोलीं विधायक- स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा ही विकास की असली पहचान
कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन
अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनपद शाहजहांपुर
Leave a Comment: