जनहित के मुद्दों पर बोलीं विधायक- स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा ही विकास की असली पहचान


शाहजहांपुर। विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली तिलहर विधानसभा विधायक सलोना कुशवाहा एक बार फिर चर्चा में रहीं।
उन्होंने सदन में प्रदेश के प्रत्येक मंडल में पीजीआई स्तर के मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग रखते हुए विशेष रूप से बरेली मंडल में ऐसे संस्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।
विधायिका सलोना कुशवाहा ने कहा कि बरेली मंडल के लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। यदि मंडल में पीजीआई स्तर का मेडिकल कॉलेज स्थापित होता है तो लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
इसके साथ ही सलोना कुशवाहा ने निगोही क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय की स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे कई छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। 
कन्या महाविद्यालय की स्थापना महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
सदन में अपनी बात रखते हुए सलोना कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु क्षेत्र का विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 
जब तक आम जनता को बेहतर चिकित्सा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण नहीं मिलेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा।
विधायिका द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ा हुआ माना जा रहा है। 
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी उनकी इस पहल की चर्चा रही, क्योंकि दोनों मांगें लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल रही हैं। 
जनता को उम्मीद है कि सरकार इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।