जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, पटवारी निलंबित
सतना।
इटमा वाटरफाल पर नहाते समय हादसा तेज बहाव में बहा, पेड़ में फंसने पर ग्रामीणों ने निकाला शव
मृतक के साथ ममेरे भाई और दोस्त भी थे मौजूद, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
रीवा। प्रयागराज से रीवा पिकनिक मनाने आए तीन युवकों में से एक की टमस नदी में डूबने से मौत हो गई। अतरैला थाना क्षेत्र के इटमा गांव स्थित वाटरफाल में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ।
रील बनाने के चक्कर में हादसा
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद तनवीर, उम्र 28 वर्ष, पिता निसार अहमद, निवासी आनापुर, जिला प्रयागराज, यूपी के रूप में हुई है। तनवीर अपने ममेरे भाई और दोस्त के साथ सोशल मीडिया पर जगह की खूबसूरती देखकर इटमा वाटरफाल घूमने आया था। तीनों नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान तनवीर रील बनाने के लिए पत्थर पर चढ़ा। अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
रस्से के सहारे निकाला गया शव
बहते हुए युवक का शव एक पेड़ में फंस गया। सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह और चौकी प्रभारी महेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्से के सहारे शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम बुधवार को
पुलिस ने शव को जवा हॉस्पिटल की मर्चुरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। अतरैला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
कर्मचारियों की सुरक्षा,
Leave a Comment: