सतना।


सतना। जिले में एक चौंकाने वाला भूमि घोटाला सामने आया है। आरोप है कि पटवारी प्रवीण सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जीवित व्यक्ति ईश्वरदीन सोनी को राजस्व अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भतीजे रामकरण सोनी के साथ मिलकर करीब 18 हजार वर्गफुट पुश्तैनी जमीन मात्र 9 लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली। मामला उजागर होने पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसडीएम और तहसीलदार कोठी थाना पहुंचे। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।