आजाद समाज पार्टी ने राजनाथ राव को बनाया जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
गोरखपुर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को निरंतर मजबूती देने और तन-मन से पार्टी
बरहन
बरहन (एत्मादपुर): कस्बा बरहन के सराय मोड़ पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। भागवताचार्य विदुषी शिवांगी शुक्ला के ओजस्वी एवं मधुर व्याख्यानों ने भक्तों को भक्ति और सदाचार के सागर में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वकान्त मिश्रा ने कथा व्यास विदुषी शिवांगी शुक्ला का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को प्रेम, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि आज के दौर में जब समाज विविध चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे आध्यात्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। यह महापुराण हमें लोककल्याण, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि अपनी सनातन परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी का परम दायित्व है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को निरंतर मजबूती देने और तन-मन से पार्टी
गोरखपुर:था
गोरखपुर।
Leave a Comment: