कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम दिन हुई पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न, परीक्षार्थियों ने कहा सता रहा पेपर लीक होने का डर
गोरखपुर।
गोरखपुर:था
गोरखपुर:थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए मर्चेंट QR कोड बनाकर साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके Google Pay, Mobikwik जैसी कंपनियों के मर्चेंट QR कोड तैयार किए थे। इन QR कोड्स और मर्चेंट साउंड बॉक्स का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से कमाई गई अवैध धनराशि के लेनदेन और निकासी के लिए किया जाता था। वे आम जनता के ऑनलाइन GST बिलों का उपयोग करके फर्जी पैन कार्ड बनाते थे। इसके बाद, अपने साथियों से प्राप्त किराए के बैंक खातों और ईमेल आईडी का उपयोग करके मर्चेंट QR कोड और साउंड बॉक्स सक्रिय करते थे। पुलिस ने जब उनके मोबाइल की जांच की, तो उसमें बड़ी संख्या में लोगों के फर्जी पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल और आधार कार्ड की फोटो मिलीं। पुलिस के मुताबिक, इन बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड का लेनदेन हुआ है और इन खातों से जुड़ी कई शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।
बाइट - निमिष पाटिल एसपी सिटी गोरखपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर।
हरदोई, ब्लाक भरावन सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई क्षेत्र पंचायत की बैठक की
सिधौली/लखनऊ।
Leave a Comment: