गोरखपुर।


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 44 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो रही है। बता दे की 8, 9 और 10 जून तक चलने वाली है इस परीक्षा में एक लाख 16884 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। आज अंतिम दिन भी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। वही परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले की आलाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। महानगर के सेंट एन्ड्रूज डिग्री कालेज में भी सैकड़ो की संख्या में परीक्षाओं की सघन तलासी के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश कराया गया। परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षाओं ने बताया कि पेपर बेहद सरल था जिन्होंने भी तैयारी की होगी उन्हें परेशानी नही हुई होगी। लेकिन समय की बाध्यता ने कुछ सवालों को छोड़ने पर मजबूर कर दिया।  वही परीक्षार्थियों ने बताया कि लीक होने का डर उन्हें सता रहा है अगर पेपर लीक होता है तो उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।