गोरखपुर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को निरंतर मजबूती देने और तन-मन से पार्टी


गोरखपुर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को निरंतर मजबूती देने और तन-मन से पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजनाथ राव के समर्पण को देखते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्रद्धेय शशिभूषण शाका जी के करकमलों द्वारा राजनाथ राव को आजाद समाज पार्टी, जिला गोरखपुर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
मनोनयन की सूचना मिलते ही जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे संगठन के जमीनी संघर्ष को सम्मान देने वाला निर्णय बताया।
इस अवसर पर विजय साहनी, आशीष पासवान, अभिषेक कुमार, सिद्धांत राकी, स्वामीनाथ आनन्द, गृजेश सिंघानिया, दुर्गेश कन्नौजिया, प्रदीप चौहान, रोहित कुमार, सुरेंद्र कुमार, पन्ने लाल, अमरजीत कुमार, दिलीप कुमार, गौतम कन्नौजिया, सूर्य देव सिंह, रवि किशन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नए दायित्व मिलने पर राजनाथ राव ने कहा कि वे पार्टी के मिशन और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब व बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।