आमोद कुमार


बांदा। जनपद की नरैनी पुलिस ने रात्रि गश्त और सघन चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश सीमा की ओर जा रही एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया है। वाहन में 12 ड्रमों में कुल 2640 लीटर डीजल लदा मिला, जिसके परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका।09/10 जून 2026 की रात्रि थाना नरैनी क्षेत्र में उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास, आरक्षी अजय कुमार यादव एवं आरक्षी आशु सिंह द्वारा की जा रही नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी में वाहन के भीतर डीजल से भरे 12 ड्रम पाए गए। पूछताछ के दौरान चालक परिवहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सका।पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण एवं परिवहन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी गई है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद ही डीजल के स्रोत, गंतव्य और परिवहन के वास्तविक उद्देश्य का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे प्रकरण की गहनता से जांच जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।