अब तक न्याय/राकेश त्रिपाठी


महराजगंज, 11 जून 2026:
महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना चौक की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के दौरान थाना परिसर एवं क्षेत्र में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।

टीम द्वारा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए और साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। महराजगंज पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।