पट्टी धर्मदास में चला विशेष टीकाकरण अभियान, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगाए गए जीवनरक्षक टीके
सहजनवा, गोरखपुर।
गोरखपुर
गोरखपुर तहसील सहजनवा थाना सहजनवा क्षेत्र के गांव टेकुआपाती पोस्ट भीटी रावत निवासी सुभाषचंद्र चौहान, जो फिलहाल बहराइच में दरोगा के पद पर तैनात हैं, को देवीपाटन मंडल गोंडा की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार शिकायत के आधार पर टीम ने रिसिया थाने में जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा सुभाषचंद्र ने 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। नोटों पर लगे पाउडर और बरामदगी से आरोप पूरी तरह साबित हो गए।
गिरफ्तारी के बाद दरोगा को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। आम लोगों ने एंटी करप्शन टीम की तत्परता की सराहना की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहजनवा, गोरखपुर।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
लोकेशन गोरखपुर
Leave a Comment: