लोकेशन गोरखपुर


गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फातिमा बाईपास स्थित बांसमंडी के पास खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे करीब 40 वर्षीय युवक अचानक गहरे और जर्जर नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन नाले की गहराई और खराब हालत के कारण कोई उसे बचाने के लिए नीचे नहीं उतर सका।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की तलाश के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने खुले और जर्जर नाले को हादसे की वजह बताते हुए बताया कि इससे पहले भी यहां नाले में गिरने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने प्रशासन से नाले को ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।