जौनपुर।* आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार


*शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन*

*जौनपुर।* आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस को भव्य एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जनपद के ऐतिहासिक शाही किले में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकास खंडों, थाना परिसरों, अमृत सरोवरों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस को उत्सव और जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए। नगर निकायों को साफ-सफाई और चुना छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में आयुष कवच पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा 15 से 21 जून तक योग से जुड़ी विशेष गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

उन्होंने जिला कारागार और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि समाज में समानता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हो सके। योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा विद्यालयों में योग विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सिविल डिफेंस से डॉ. मनोज वत्स, योग प्रशिक्षक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।