आमोद कुमार


स्वच्छता कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त, शौचालयों और आरआरसी सेंटरों की प्रगति तेज करने के निर्देश

बांदा, 09 जून। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास खंडों में लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।पुराने शौचालयों में रेट्रोफिटिंग कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नरैनी और महुआ विकास खंड में प्रगति तेज करने को कहा। उन्होंने सिटिजन एप के माध्यम से प्राप्त शौचालय आवेदनों की पात्रता की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्रता निर्धारण में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।आरआरसी (रूरल रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के निर्माण एवं संचालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन छह आरआरसी सेंटरों का कार्य शीघ्र पूरा कराने और जिन केंद्रों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, उनके लिए जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित हो चुके आरआरसी सेंटरों को तत्काल संचालित किए जाने पर जोर दिया।बैठक में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने खराब पड़े सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हें नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। महुआ विकास खंड में सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत शीघ्र कराने तथा संचालित शौचालयों की फोटोग्राफ सहित सूची प्रस्तुत करने को कहा गया।उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले खंड प्रेरकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।