सहजनवा


सहजनवा गोरखपुर * नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड सहबाजगंज में चकमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर एक दर्जन की संख्या में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया। और प्रशासन से अवैध हटाने की मांग किया। 
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड 1 जिगिना के सभासद पति प्रभात यादव उर्फ अंकित यादव ने आरोप लगाया कि मौका सहवाजगंज में आराजी नम्बर 554 चकमार्ग की भूमि है। जिस पर दो मनबढ़ जबरन कब्जा किए हुए है। जब अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा जाता है तो मनबढ़ गाली गलौज मारने पीटने की धमकी देते रहते है। इसी स्थान पर विपक्षी द्वारा नशीले पदार्थ की बिक्री की जाती है आए दिन नशेड़ी मोहल्ले में उपद्रव करते रहते है। जिससे जन मानस में डर व्याप्त है। इसके अलावा मनबढ़ो द्वारा मोहल्ले के लोगों के दरवाजे के सामने गंदगी फैलाए हुए है। विरोध करने पर धमकी दे रहे है। प्रशासन से मांग है कि जनहित को देखते हुए चकमार्ग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा विपक्षी पर कारवाई किए जाने की मांग किया है।
इस दौरान चंद्रकलावती,इसरावती, पप्पी,मीना,श्रीमती,निर्मला, गुंजा,कुशलावती,शिव प्रसाद त्रिपाठी,आशीष त्रिपाठी,रामजानकी दास सहित अनेक लोग मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।