गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फातिमा बाईपास
लोकेशन गोरखपुर
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
सीतापुर।
जनपद सीतापुर के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद के शैक्षिक विकास और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनपद के विद्यालयों एवं शिक्षकों के समक्ष उपस्थित विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षिक समस्याओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा। डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके त्वरित एवं न्यायोचित समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, ताकि सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और सामाजिक विश्वास दोनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
बैठक के दौरान विशेष रूप से रामपुर मथुरा क्षेत्र के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी विस्तार से रखा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया, जिससे उपस्थित शिक्षकों में उत्साह एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला।
यह स्वागत एवं सम्मान समारोह मंडल महामंत्री मंसूर आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, मंडल मीडिया प्रभारी लखनऊ एवं जिला मीडिया प्रभारी सीतापुर, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर मथुरा संतोष सिंह दिनकर, मोहम्मद जलील अंसारी, रफीक अहमद, अंजनी कुमार शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष मछरेहटा), अली मोहम्मद अंसारी, मनोज कुमार, हबीब अहमद सहित शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था नई दिशा और गति प्राप्त करेगी तथा शिक्षक-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लोकेशन गोरखपुर
जौनपुर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष सकुशल कार्यकाल पूरा होने पर मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष चंद्र
लखनऊ। डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने घोषणा की है कि वे हजारों बहुजन समाज के लोगों तथा
Leave a Comment: